रायपुर

शेयर मार्केट में पैसा डबल करने के झांसे में लाखों गंवाए
31-Aug-2024 4:17 PM
शेयर मार्केट में पैसा डबल करने के झांसे में लाखों गंवाए

मार्केट में इनवेस्ट कराए फिर प्रॉफिट- लॉस में उलझा कर शेयर होल्ड कराने 2.60 लाख लिए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 अगस्त।
शहर से लगे ग्राम  जुगेसर निवासी से शेयर मार्केट में पैसा लगाकर दोगुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर लाखों की ठगी हो गई। अज्ञात मोबाइल धारक ने 2.60 लाख की ठगी की।  सौरभ चंद्राकर ने इसकी रिपोर्ट मंदिर हसौद थाना में दर्ज कराई है। 

उसने पुलिस को बताया कि वह शहर से लगे ग्राम जुगेसर चंदखुरी फार्म में रहता है। और खेती किसानी का काम करता है। जुलाई माह में उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात नम्बर से फोन आया। जिसमें उसने अपना नाम शुभम बताया और शेयर मार्केट में ट्रेडिग़ करने की बात कही। पूछे जाने पर उसने हार्दिक पटेल नाम के व्यक्ति से बात कराया जो खुद को शेयर मार्केट एक्सपर्ट बता दोनों ने किसी रितेश नाम के ब्रोकर से संपर्क कराया था। 18 जुलाई को मोबाईल नम्बर के धारकों द्वारा स्टक ट्रैडिंग में मुनाफे का झांसा देकर उसे स्टक ट्रेडिंग के लिए अकाउंट खुलवाने की बात कही। इसके लिए आरोपियों ने 10,000 ेंमांगे।  इसके बाद आरोपियों ने  3000 शेयर खरीदने की बात कही जिसका तात्कालिक बाजार मूल्य 55034 प्रति शेयर बताया। अन्य मोबाइल धारक ने फोन कर शेयर का रेट गिरने की बात कर  नुकसान से बचने शेयर होल्ड कराने तीन लाख रूपए मांगे।

जिसपर सौरभ उनके झांसे मे आकर 2.50 लाख बताए खाता में जमा करा दिए।  दो दिन बाद आरोपी ने सौरभ को फोन कर शेयर ग्रोथ होने की बात कर 10 लाख रूपए की मांग करने लगे। इस पर सौरभ चंद्राकर को ठगी के शक होने पर उसने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारकों के खिलाफ 318-4, 3(5) का अपराध दर्ज किया है। प्रार्थी से पूछताछ कर खाता में किए गए ट्रांजेक्सन और मोबाइल नम्बर के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। 
 


अन्य पोस्ट