रायपुर
पीडि़ता अधेड़, एक गिरफ्तार, हल्ला गैंगरेप का
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 अगस्त। भाठागांव बस टर्मिनल (आईएसबीटी) में बदमाशों को मिली हुई पुलिस की ढिलाई के चलते बीती रात रेप की घटना हुई। घरेलू विवाद के बाद सरायपाली से भागकर भाठागांव बस टर्मिनल के पास रह रही अधेड़ के साथ कल रात रेप हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीतिता महासमुंद जिले के सरायपाली की रहने वाली है । 3 दिन पहले पारिवारिक विवाद के चलते घर छो?कर आई थी और तीन दिन से बस स्टैंड के पास रह रही थी। जहां उससे बातचीत में एक व्यक्ति ने परिचय बढ़ाया। और कल रात इंटर स्टेट बस टर्मिनल के पीछे एक पेड़ पौधों से घिरे एक सुनसान जगह पर ले गया। यह जगह बस आपरेटर और ड्राइवर यार्ड की तरह इस्तेमाल करते हैं ।इसी से रिंग रोड भी लगी हुई है। कल रात उस व्यक्ति ने महिला को कोल्ड ड्रिंक (फ्रूटी) पिलाया। यह पीते ही महिला बेसुध हे गई। जिसे उस व्यक्ति ने यार्ड में खड़ी महिंद्रा ट्रेवल्स की बस में ले गया और बलात्कार को अंजाम दिया। होश आने पर महिला पूछते हुए टिकरापारा थाने पहुंच पुलिस को पूरी घटना बताई। तत्काल सक्रिय हुई पुलिस ने पहले दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की ?। और इन्हीं में से एक की शिनाख्त पर गिरफ्तार कर लिया।
इस घटना को लेकर पहले दो से अधिक आरोपी होने की खबरें मिल रही थी । पुलिस भी उसी नजरिए से जांच कर रही थी । और फिर इस निष्कर्ष पर पहुंची कि रेप एक व्यक्ति ने ही किया। शनिवार सुबह सीन आफ क्राइम के तहत भी पुलिस, एफएसएल टीम के साथ मौके पर जाकर एक घंटे से अधिक की जांच में साइंटिफिक सबूत इक_ा किए। पुसिस ने बस के पहियों में व्हील लॉक लगाकर बरामद किया है। सीएसपी पुरानी बस्ती जोन राजेश देवांगन ने बताया कि महिला टिकरापारा थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद सघन पड़ताल कर आरोपी ड्रायवर सोनीलाल झरिया को गिरफ्तार किया है जो जबलपुर का रहने वाला है।