रायपुर
रायपुर, 30 अगस्त। उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने वार्ड 33 के धीवर पारा, सतनामी, पारा, आनंद विहार, अवंति विहार, कविता नगर एवं गीतांजली नगर में अधोसंरचना मद एवं विधायक निधि से 1 करोड़ से ऊपर की लागत के दर्जन भर से अधिक विकास कार्यो का भूमि पूजन किया । इससे क्षेत्रवासियों के मूल भूत सुविधा सड़क, नाली, सीसी रोड, पुलिया, गार्डन, सौन्दर्यीकरण, शौचालय की सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद- सीमा संतोष साहू, हरीश ठाकुर, सुनील कुकरेजा, प्रदीप वर्मा, राजू राघवानी, सतीश चूगानी, भरत ठाकुर, नरेन्द पोल्ले, जीतेन्द्र साहू, राजू धीवर, जीवन चतुर्वेदी,सुमित यादव, राजू राव, मनीष सेन, प्रखर साहू, सुरेश ठाकुर, छोटे ठाकुर, राहुल साहू, दुलीचंद साहू, एवं महिला मोर्चा की रजनी शेंडगे, संतोषी यादव, तुलसी यादव, शिवानी हरदहां, आकांक्षा ठाकुर, माया बेन, रूपल उदयानी, लीला जायसवाल, रंजना अम्बोरे, ज्योति यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं निगम अधिकारी मौजूद रहे।