रायपुर
लिपिकों ने मंत्रालय, संचनालय घेरा
30-Aug-2024 6:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के आव्हान पर प्रदेश के लिपिको ने आज मंत्रालय, संचनालय का घेराव करते हुए संचालनालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी एवं रायपुर जिला शाखा अध्यक्ष जवाहर यादव सहित विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष, प्रांतीय महामंत्री, सरगुजा बस्तर दंतेवाड़ा से लिपिक गण शामिल होकर सभा को संबोधित किये। आंदोलनकारियों की सभा को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा एवं कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने संबोधित किया। श्री झा ने कहा है कि विगत 40 वर्षों से लिपिकों के वेतन में व्यापक विसंगति है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे