रायपुर

पेट्रोल-डीजल डलाने की बात को लेकर पंप कर्मी के साथ मारपीट
30-Aug-2024 4:58 PM
पेट्रोल-डीजल डलाने की बात को लेकर पंप कर्मी के साथ मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 अगस्त।
मंदिरहसौद इलाके में पेट्रोल पंप कर्मचारी और माना कैम्प के सीएसएफ जवान के साथ पेट्रेाल डीजल डलवाने की बात को लेकर विवाद हो गया। बाइक सवार 4-5 युवकों ने पंप स्टाफ और वहां आए लोगों के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। घटना की सीसीटीव्ही फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ 296, 225-2, 351-2, 324-4 और 3 (5) का अपराध दर्ज किया है। 

जानकारी के मुताबिक घटना 27 की रात की बताई जा रही है। जहां नवारायपुर स्थित ग्राम चीचा के पास एक पेट्रोल पंप में गाड़ी में पेट्रोल डीजल भरवाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। ठाकुर राम ने  मदिरहसौद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह न्यू जमीन मानाकैम्प में रहता है। ठाकुर राम अपने साथी लखन यादव के साथ  रात्रि करीबन 10.00 बजे अपनी कार में पेट्रोल डलाने ग्राम चीचा चौंक पेट्रोल पंप गये थे। उसी दौरान पीकप वाहन मे कुछ लडके आये और पंप वाले कर्मचारी को डीजल मांगने लगे। कर्मचारी के मना करने पर इन लोगों को पेट्रोल दे रहे हो और हमे नही दे रहे हो बाल गाली गलौज करते हुए वहां से चले गए। जो कुछ देर बाद बाइक में सवार 4-5 युवक वहां आ गए और ठाकुर राम और पंप स्टाफ से गाली गलौज करने लगे जिसे मना करने पर युवकों ने पत्थर, डण्डे से मारपीट करने लगे। 

उधर उरला इलाके में कैलाश नगर बीरगांव में कल रात युवक से मारपीट हो गई। मोहल्ले के रहने वाले ओम कुमार वैष्णव ने जीवन जैन के साथ किसी बात को लेकर गाली गलौज मारपीट की। कविता ताखर ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। उसने बताया कि सजीनव उसके मकान में किराए से रहता है। कल रात को ओम बैष्णव उसके कमरे के पास आकर जबरन गाली गलौज कर रहा था। जिसे जीवन के मना  करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से हमला कर दिया। 

डीडी नगर इलाके में कल रात बाप बेटे के बीच झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विवेक  ने अपने ही भाई के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  उसने पुलिस को बताया कि कल रात को वैभव और उसके पिता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। इसे देख विवेक वहां बीच बचाव करने लगा। इस बात से नाराज वैभव दूबे ने अपने भाई को जान से मारने की धमकी दे डाली। और गुस्से में आकर हाथ मुक्के से हमला कर दिया।


अन्य पोस्ट