रायपुर

गल्र्स कॉलेज में मना खेल दिवस
30-Aug-2024 4:55 PM
गल्र्स कॉलेज में मना खेल दिवस

रायपुर, 30 अगस्त।  शासकीय दू. ब. महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरूवार को राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजित  किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रभारी डा. जे. एन. वर्मा ने सरस्वती पूजा एवम मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा में माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की । साथ ही साथ डा. शंपा चौबे, डा. प्रीति शर्मा, डा मधुलिका अग्रवाल, डा. अजीत हुंडैत,क्रीड़ा अधिकारी डा. कर्मिष्ठ शंभरकर  समस्त प्राध्यापक,सहायक प्राध्यापक, अधिकारी  एवम छात्राएं उपस्थित रहे। शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्राओं ने  नाटक के रूप मे मेजर ध्यानचंद के खेल की संक्षिप्त जीवनी और विभिन्न खेलों की झलकियाँ भी प्रस्तुत किया। डॉ  वर्मा ने  छात्राओं को खेल -कूद के प्रति जागरूक करते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया । इस कार्यक्रम में खेल बास्केटबाल, हॉकी, रस्साकस्सी, मेडिसिन बॉल थ्रो एवम मनोरंजनात्मक मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
 


अन्य पोस्ट