रायपुर
देर रात जब आग में जलती युवती प्लेटफार्म पर पहुंची, डीकेएस में भर्ती
30-Aug-2024 2:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पटना से आई हुई थी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 अगस्त। शहर से लगे मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन पर बीती देर रात आग में जलती हुए एक युवती आ पहुंची। मौके पर मौजूद आर पी एफ के जवानों ने तुरंत युवती का रेस्क्यू कर रायपुर के ष्ठ्यस् अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल युवती 60 प्रतिशत तक जलने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मंदिर हसौद पुलिस के अनुसार, युवती की उम्र 21 साल है और वह बिहार के पटना की रहने वाली है। वह अपने घर से 3 दिन पहले बिना किसी को कुछ बताए निकली थी, जिसके बाद से परिजनों ने उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। घर पर किसी को इस बात की जानकारी नहीं है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है।जांच के बाद ही युवती के आत्महत्या की कोशिश करने के पीछे के कारणों का पता स्पष्ट हो सकेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे