रायपुर

300 से अधिक ई-रिक्शा, व चालकों पर चालान
30-Aug-2024 2:46 PM
300 से अधिक ई-रिक्शा,  व चालकों पर चालान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 अगस्त।
ट्रैफिक पुलिस ने बिना दस्तावेज एवं यातायात को बाधित कर नो पार्किंग पर सवारी उतारने-चढ़ाने वाले ई-रिक्शा, और अन्य आटो चालकों पर आज  ताबड़तोड़ कार्यवाही की। इन सभी पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालान किया गया। आज चलाए गए विशेष अभियान में 300 से अधिक ई-रिक्शा, सवारी आटो चालकों पर चालान किया। 

इस संबंध में  आटो चालकों को शहर में यातायात नियमों के पालन के साथ चलाने व दस्तावेज पूर्ण होने पर ही वाहन चलाने निर्देशित किया गया है। बता दे कि इसके पूर्व यातायात पुलिस के अभियान के दौरान  ड्राइवरों को दस्तावेज बनाने  2 माह का समयावधि दिया गया था। किन्तु समयावधि पूर्ण होने के बाद भी अधिकांश आटो चालक बिना कागजात के संचालित हो रहा है ऐसे वाहन चालकों के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है।


अन्य पोस्ट