रायपुर
राजभवन कर्मी के आकस्मिक निधन पर श्री डेका ने दी श्रद्धांजलि
29-Aug-2024 4:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 अगस्त। राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन सचिवालय में कार्यरत टेलीफोन ऑपरेटर राजेश सुधाकर के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने शोक सभा आयोजित कर मृतात्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे