रायपुर

आयुर्वेदिक, यूनानी डॉक्टरों के पंजीयन का नवीनीकरण 30 तक
29-Aug-2024 4:42 PM
आयुर्वेदिक, यूनानी डॉक्टरों के पंजीयन का नवीनीकरण 30 तक

रायपुर, 29 अगस्त। छत्तीसगढ़ आयुर्वेदिक तथा यूनानी चिकित्सा पद्धति एवं प्राकृतिक चिकित्सा परिषद् में पंजीकृत चिकित्सकों के पंजीयन प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण की प्रक्रिया जारी है। परिषद् के रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला ने बताया कि पंजीयन नवीनीकरण हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि बिना विलंब शुल्क 31 अगस्त  तक निर्धारित है, विलंब शुल्क के साथ 30 सितंबर  तक आवेदन पत्र स्वीकार किये जायेंगे। नवीनीकरण हेतु अभी तक 2500 चिकित्सकों के आवेदन पत्र प्राप्त हो चुका है। आवेदन पत्रों के छानबीन पश्चात् 01 अक्टूबर से चिकित्सकों को पंजीयन नवीनीकरण प्रमाण पत्र जारी किये जायेंगे। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार अब चिकित्सकों को प्रत्येक 5 वर्ष में अपने पंजीयन प्रमाण पत्र का नवीनीकरण कराया जाना अनिवार्य है। परिषद् के रजिस्ट्रार ने बताया कि अंतिम तिथि तर्क नवीनीकरण हेतु आवेदन नहीं करने वाले चिकित्सकों का नाम भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (आचार एवं पंजीयन) विनियम 2023 तथा छत्तीसगढ़ आयुर्वेदिक, यूनानी तथा प्राकृतिक चिकित्सा व्यवसायी अधिनियम, 1970 के प्रावधानों के तहत् राज्य रजिस्टर से हटाते हुए उन्हे जारी पंजीयन प्रमाण पत्र निरस्त करने कि कार्यवाही परिषद् द्वारा कि जायेगी।
 


अन्य पोस्ट