रायपुर

डीजीपी नहीं मिले, एआईजी को ज्ञापन सौंप आए कांग्रेसी
29-Aug-2024 4:42 PM
डीजीपी नहीं मिले, एआईजी को ज्ञापन सौंप आए कांग्रेसी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अगस्त।
शहर कांग्रेस के  प्रतिनिधि मंडल ने भूपेश बघेल के काफिले पर हमले और भिलाई लाठी चार्ज को लेकर डी जी पी के नाम ग्यापन सौंपा । डीजीपी अशोक जुनेजा पीएचक्यू नया रायपुर में नहीं थे। कांग्रेस के नेताओ ने वहां एक एआईजी  को ज्ञापन सौंप आए। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि डी जी पी अपराधियों से मुंह मोड़ रहे हैं । प्रतिनिधि मंडल में  शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे , एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय, सभापति प्रमोद दुबे,पंकज शर्मा,महेंद्र छाबड़ा,मनोज कंदोई,ममता रॉय,गंगा यादव, राकेश धोत्रे,शारिक रईस खान,बंशी कन्नोजे,मुकेश जैन, जी.श्रीनिवास आदि शामिल रहे।
 


अन्य पोस्ट