रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अगस्त। लगभग एक दर्जन सूने मकानों का ताला तोडक़र चोरी करने वाले फरार आरोपी आशीष कुमार बंदे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसने शहर के खमतराई, डी.डी.नगर सहित बिलासपुर के सरकण्डा स्थित 9 अलग - अलग सूने मकानों का ताला तोड़ा था। इसके तीन साथी पूर्व में पकड़े जा चुके हैं।
आशीष कुमार बंदे पूर्व में भी थाना गुढिय़ारी से हत्या के प्रयास के प्रकरण में जेल जा चुका है । उससे चोरी के सोने के जेवरात वजन 15 ग्राम, फॉरेन करेंसी, 1 मोबाईल फोन, जियो वाईफाई, कैमरा, ड्रील मशीन, दो बाइक जब्त किए गए । इनकी कुल कीमत लगभग 2.10 लाख रूपए है।
शिवानंद नगर सेक्टर - 03 खमतराई निवासी एम .शिवा ने अपने घर में सेंधमारी की रिपोर्ट दर्ज कराया था। रायपुर में रहता है। वह 27 जुलाई कोआंध्रा गया हुआ था। इसी बीच 30 की दरमियानी रात्रि लगभग 01.00 बजे कोई अज्ञात चोर मकान का ताला तोड आलमारी में रखे जेवरात तथा नगदी रकम को चोरी कर ले गया। इसके बाद शिवा के पडोसी राम गोपाल अग्रवाल के घर में भी चोरी की। इनकी पड़ताल कर तीन आरोपी पकड़े गए थे। इनमें किशन जांगड़े पिता सखाराम जांगड़े उम22 साल निवासी रसौटा भाटापारा पामगढ हाल पता कुकरी तालाब के पास गुढियारी, गौरव बन्दे 19 साल निवासी कुकरी तालाब गुढियारी, अभिजीत उर्फ बबलू जांगडे 20 साल निवासी बडेपारा धमतरी हाल पता वर्मा किराना के बगल में कुकरी तालाब के पास गुढियारी शामिल है। इनसे चोरी के जेवरात, नगद रकम, 02 मोबाईल फोन, घरेलु उपयोग के समान, एक्टीवा सी जी/12/बी डी/8409 तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर सी जी/07/सी एफ/9385 जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा चुकी थी।
इन चोरियों के बाद से फरार आशीष कुमार बंदे की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। उससे चोरी के सोने के जेवरात वजनी 15 ग्राम, फॉरेन करेंसी, 01 नग मोबाईल फोन, जियोक वाईफाई, कैमरा, ड्रील मशीन, टी.व्ही.एस. ज्यूपीटर क्रमांक सी जी/10/बी जी/6373 तथा घटना में प्रयुक्त एवेंजर मोटर सायकल क्रमांक सी जी/09/जे जे/3277 जुमला कीमती लगभग 2,10,000/- रूपये जप्त किया गया।प्रकरण में एक आकाश बंदे उर्फ लल्ला फरार है।
-----------