रायपुर
बैज ने कल कहा था, भाजपा में गए कांग्रेसी न घर के न घाट के
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अगस्त। बुधवार को पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के भाजपा प्रवेश करने वाले कांग्रेस नेताओं की स्थिति पर न घर के न घाट के का तंज कसे जाने पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है। उन्होंने बैज से पूछा कि धर्मजीत कहां है, सरगुजा के सांसद कौन हैं? संभाल तो सकते नहीं है, सम्मान देना है नहीं। कांग्रेसियों को पहले दिन से सिखाया जाता है कि कार्यकर्ता और जनता से कोई मतलब नहीं, गांधी परिवार का सम्मान करो, बाकी से कोई मतलब नहीं है, इसलिए टूट-फूट होती है।
आज सुबह चंद्राकर ने मीडिया से चर्चा में कांग्रेस के पुतला दहन और लाठी चार्ज को लेकर कहा कि सारी अकल विपक्ष में रहने पर आती है।सत्ता में रहने और कुर्सी में बैठने में बाद नहीं आती। पिछले 5 साल किन परिस्थितियों में लाठी चार्ज होता है, पढ़ लिए होते, तो उनके हाथ से सत्ता नहीं गई होती।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस आदमी का इतिहास अत्याचार का है, वह अत्याचार का क्या दुहाई देगा। देश में हर तरह के एक्सटार्शन का केंद्र बना हुआ था छत्तीसगढ़ । कांग्रेस काल में एक्सटार्शन करने वाले लोग अभी जेल में है।
कांग्रेस संगठन बदलाव पर बोले अजय चंद्राकर ने कहा कि दीपक बैज खुद बूढ़े हो गए हैं क्या?, दीपक बैज चले हुए तीर हो गए हैं क्या? यह सब शगुफेबाजी है, अखबारों में जगह पाने , इसलिए दीपक बैज रोज एक बयान दे देते हैं, बाकी वह फोटोकॉपी भूपेश बघेल के हैं। दीपक बैज को कोई नेता मानता नहीं, जिला उनको स्वीकारता नहीं।