रायपुर
तीन नाबालिग लड़कियों का अपहरण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अगस्त। शहर में कल तीन जगहों से नाबालिग लड़कियों के लापता होने की घटना सामने आई। है। अज्ञात आरोपी लडक़ी को बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया। परिजनों ने नाबालिग का अपहरण होने के शक में थाना जाकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137-2 का अपराध पंजिबद्ध किया है।
पुलिस के मुताबिक कल मौदहापारा इलाके में मेकाहारा चौक के पास से एक नाबालिग लडक़ी लापता हो गई। घर में किसी बात से नाराज युवती बिना बताए घर से कहीं चली गई। देर शाम लडक़ी को घर में ना पाकर परिजनों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की पर इस बारे में कुछ जानकारी नहीं हुई। अपहरण के शक में नाबालिग के परिजनों ने देर शाम मौदहापारा थाना जाकर लडक़ी के अपहरण होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उधर राजेंद्र नगर अमलीडीह से भी कल शाम नाबालिग लडक़ी घर मे बिना बताए कहीं चली गई। लापता होने की जानकारी होने पर परिवाजनों ने रिस्तेदारों में पूछपरख शुरू कर दी। लडक़ी के नहीं मिलने पर उन्होंने थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर कबीरगनर इलाके में भी नाबालिग लडक़ी का अपहरण हो गया। अज्ञात व्यक्ति लडक़ी को बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 137-2 का अपराध दर्ज किया है।