रायपुर
राजातालाब में नाली पर कब्जा कर बना अवैध बाथरूम तोड़ा
28-Aug-2024 4:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 अगस्त। निगम की टीम ने नाली की जमीन घेरकर बनाए गए बाथरूम को तोड़ा। निगम के जोन 3 को जनशिकायत मिली थी। इसकी वस्तुस्थिति की जानकारी लेने निगम टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान राजातालाब गली नम्बर 3 में सार्वजनिक नाली पर अवैध कब्जा करके लगभग 50 वर्गफीट क्षेत्र पर कब्जा कर बाथरूम का अवैध निर्माण किया गया था। इस पर जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम ने स्थल पर तत्काल उप अभियंता सुश्री अंजलि बारले की उपस्थिति में इस अवैध बाथरूम को तोड़ा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे