रायपुर

ढेबर के एक फरार कर्मी ने किया सरेंडर
28-Aug-2024 2:43 PM
ढेबर के एक फरार कर्मी ने किया सरेंडर

इसने दो के साथ मिलकर एक अन्य कर्मी के घर की थी तीन लाख की चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अगस्त।
शराब घोटाले में जेल याफ्ता मुख्य आरोपी अनवर ढेबर की बिल्डकॉन कंपनी के कर्मी के घर अप्रैल में तीन लाख के गहने नगदी चुराने के आरोपी ने कोर्ट में  सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। समझा जा रहा है कि इससे शराब घोटाले की जांच नए मोड़ आ सकता है ।

28 जुलाई  को इरफान मेघजी पिता स्वर्गीय नजीर मेगजी उम्र 37 वर्ष निवासी डी 2/301 रॉयल गार्डन कौसा मुंब्रा ठाणे महाराष्ट्र लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  कि यह 2016 से मुंबई से रायपुर अनवर ढेबर के यहां उसकी कंपनी ढेबर बिल्डकान में काम करने के लिए आया था । सन 2018 के बाद अनवर ढेबर ने इसे अपने एक प्रोजेक्ट लोटस टावर जो ढेबर सिटी भाटा गांव  में रहने के लिए एक फ्लैट उपलब्ध कराया था। जहां यह सन 2018 से अपने परिवार के साथ रह रहा था। दिसंबर 2023 में अनवर ढेबर की कंपनी से काम छोडक़र मुंबई चला गया था। लेकिन निजी समान उक्त प्लेट में ही रखा था  30 मार्च 24 को वह मुंबई में था। इसके मोबाइल नंबर में संजीव नाम का स्टाफ का फोन आया और बताए कि इसके घर का ताला तोडक़र तीन चार लोग घुसे हैं। 

पूछने पर पता चला कि सोहेल,पापा, निखिल खत्री घुसे हैं। और घर से सामान लेकर गए हैं। और संजीव ने बताया कि इस पूरे चोरी का दौरान अनवर ढेबर वीडियो कॉल में कनेक्ट था और अनवर  फोन पर बोल रहा था कि घर में किसी भी हाल में घुसो ताला तोडऩा पड़ेगा तो तोड़ दो और जो भी समान हो ले आओ । इस  जानकारी पर   15 अप्रैल .2024 को इरफान सुबह जब रायपुर अपने फ्लैट पहुंचा तो पता चला कि फ्लैट से इसकी पत्नी की सोने की नथनी इस्तेमाली 6 नग कीमती लगभग ?10000 एवं नगदी रकम ?20000 कुल ?30000 को आरोपी चोरी कर ले गए।इस   रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती में धारा  109,454,380,34, भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

आरोपी घटना दिनांक से फरार थे। एक आरोपी अनवर ढेबर शराब घोटाला मामला में पूर्व से जेल में निरुद्ध है। अन्य तीन आरोपियों की लगातार पता तलाश की जा रही थी। आज 27 अगस्त को एक आरोपी आसिफ अहमद खान उर्फ पापा पिता स्वर्गीय शरीफ अहमद खान उम्र 53 वर्ष निवासी अमरदीप टॉकीज के पीछे ने  न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद उसे गिरफ्तार कर आरोपी से चोरी की गई संपत्ति की बरामद की। और आगे की पूछताछ के लिए न्यायालय से आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया  है।
 


अन्य पोस्ट