रायपुर
90 हजार की देशी अंग्रेजी शराब जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अगस्त। पुलिस ने मंगलवार को अवैध रूप से शराब के साथ एक महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं ।
मुखबीर की सूचना पर मौदहापारा पुलिस ने रजबंधा मैदान स्थित फिरोज कबाडी के मकान के पास शराब बेच रहे दो लोगों को पकड़ा। इनमें एक महिला भी है। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अल्ताफ खान (27) एवं सुल्ताना बेगम पति फिरोज़ खान (43) निवासी तालाब पार मौदहापारा बताया। उनके पास रखे बैग में अंग्रेजी शराब मिली। दोनों को गिरफ्तार कर उनसे 55 नग गोवा अंग्रेजी शराब एवं बिक्री रकम 56,140/- रूपए कुल कीमत लगभग 65,000/- रूपये जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया।
उधर नेवरा पुलिस ने सासाहोली वार्ड क्र. 1 निवासी भुरू उर्फ भुनेश्वर पाल को पकड़ा । जो गोपाल पेट्रोल पम्प के पीछे खाली जगह पर एक सफेद प्लास्टिक बोरी के अंदर अवैध शराब बिक्री के लिये रखा था। बोरी की तलाशी लेने पर 35 पौवा शोले मसाला देशी शराब मिली। प्रत्येक पौवा में 180 मि.ली. शराब भरी हुई कुल मात्रा 6.300 बल्क लीटर कीमत 3850/रू जप्त कर भुरू को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।