रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अगस्त। गृह विभाग ने प्रोबेशन पूरा करने वाले 24 उप पुलिस अधीक्षकों की पहली पोस्टिंग कर दी है। मंगलवार की शाम पोस्टिंग जारी आदेशानुसार डीएसपी प्रोबेशन पीरियड में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात थे, जिन्हें बस्तर भेजा गया है। हालांकि इनमें से कुछ बस्तर में ही पदस्थ थे। महिला डीएसपी की भी पहली पोस्टिंग भी बस्तर में ही की गई है। अवर सचिव गृह के दस्तखत से जारी किए गए इस आदेश में सभी 24 डीएसपी को तत्काल नई पदस्थापना में ज्वाइन करने के लिए कहा गया है।
निगम- पालिकाओं के अधिकारी कर्मियों के तबादले
नगरीय प्रशासन विभाग ने बीती देर रात निगम और पालिका परिषदों के दो दर्जन अधिकारी कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इनमें 4 सीएमओ और 5 प्रभारी सीएमओ शामिल हैं। और 14 के पूर्व में किए गए तबादले,निरस्त या संशोधित किए गए हैं । इनमें खेल कुमार पटेल सीएमओ आरंग से समोदा, श्रीमती शीतल चंद्रवंशी समोदा से आरंग, अमलदीप मिंज वाड्रफनगर से पेंड्रा, चंदन मानकर भखारा से फिंगेश्वर भेजे गए हैं।