रायपुर
रायपुर, 27 अगस्त। आसमान पर दो चक्रवात के सिस्टम सक्रिय हैं। इनमें एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बांग्लादेश और उसके आसपास मध्य क्षोभमंडल तक स्थित है । इसके साथ प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। उसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर- पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए गंगेटिक पश्चिम बंगाल, उत्तर उड़ीसा, झारखंड उसके अगले दो दिनों में पहुंचने की संभावना है । मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, सीधी, छैबासा, दिघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर- पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है ।
इनकी वजह से को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे और एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।कल के बाद प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की सम्भावना है ।
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए एक अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक शाम 7 बजे तक बिलासपुर, जशपुर, जीपीएम जांजगीर, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़ सरगुजा में बारिश हो सकती है।