रायपुर

शाम 7 बजे तक बिलासपुर, सरगुजा में बारिश का पूर्वानुमान
27-Aug-2024 4:59 PM
शाम 7 बजे तक बिलासपुर, सरगुजा में बारिश का पूर्वानुमान

रायपुर, 27 अगस्त।   आसमान पर दो चक्रवात के सिस्टम सक्रिय हैं। इनमें एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बांग्लादेश और उसके आसपास मध्य क्षोभमंडल तक स्थित है । इसके साथ प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। उसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर- पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए गंगेटिक पश्चिम बंगाल, उत्तर उड़ीसा, झारखंड उसके अगले दो दिनों में पहुंचने की संभावना है । मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, सीधी, छैबासा, दिघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर- पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है ।

इनकी वजह से  को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे और  एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।कल के बाद प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की सम्भावना है ।

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए एक अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक शाम 7 बजे तक बिलासपुर, जशपुर, जीपीएम जांजगीर, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़ सरगुजा में बारिश हो सकती है। 


अन्य पोस्ट