रायपुर

मुश्किल दिनों से छात्राओं को किया जागरूक
27-Aug-2024 4:58 PM
मुश्किल दिनों से छात्राओं को किया जागरूक

रायपुर, 27 अगस्त।  डॉ.  मुखर्जी कन्या उ.मा.शाला डब्लूआरएस कोलीनी में शनिवार को राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की महिला विंग   ने  छात्राओं के लिये एक कार्यशाला का आयोजन किया । इस कार्यशाला का मुख्य उदेश्य बेटियों में मासिकधर्म के प्रति जागरुकता लाना तया सामाजिक भ्रांतियों को दूर करना था। मासिक धर्म के दोरान स्वच्छता की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इस कार्यकम, की मुख्य अतिथि च्डॉ. जया जैनज् रही, जिन्होंने छात्राओं को इस पर  रोचक जानकारियां दी। इसके महिला विंग विंग की महासचिव श्रीमती अनिता किंगर एवं सदस्य श्रीमती रेणु गुप्ता श्रीमारी रीता चोपड़ा, रेणु गुप्ता श्रीमती अल्का मोदी , श्रीमती मिनू चूंगा श्रीमती सौम्या सेठी एवं श्रीमति अर्चना डोंगर उपस्थित रही। शाला के प्राचार्य प्रवीर कुमार चटर्जी  भी इस कार्यशाला में उपस्थित रहे। छात्राओं को सनेटरी नेपकिंस वितरण किया गया। कार्यशालू में शिक्षकों लोकपाल साहू, श्रीमती माधुरी बरवे, उत्तम कुमार पवार,  दीपक शर्मा, श्रीमती प्रेमलता नवरंगे, श्री सिन्हा, श्रीमती तारामुनि तिग्गा, श्रीमती डिंगेश बंदे ने भी अपनी उपस्थिति दी।
 


अन्य पोस्ट