रायपुर

अवैध शराब के साथ दो पकड़ाए
27-Aug-2024 4:56 PM
अवैध शराब के साथ दो पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अगस्त। 
मंदिरहसौद पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करने वाले दो लोागों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 48 पौवा शराब को जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2)का अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मुखबीर सुचना मिली कि ग्राम लखौली डामर प्लांट के पास से दो व्यक्ति अपने पास शराब रखे हैं। और उसे बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे है। बताए गए हुलिए और स्थान को चिहांकित कर पुलिस ने आरोपी उमाशंकर बघेल , दादू यादव निवासी पलौद थाना मंदिर हसौद को पकड़ा। उसके पास से 48 पौवा शराब और  मोटरसाइकिल सीजी-04-,एनपी 8719 को जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया। कोतवाली पुलिस ने नेहरू नगर निवासी करण बघेल (38) को 130 पौवा अंग्रेजी और देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसकी कीमत 16500 रूपए बताया है। इसी तरह से पंडरी पुलिस ने मोवा शराब दूकान के पीछे दलदल सिवनी रोड पर शराब बेचते नागेश्वर निर्मलकर (26) को पकड़ा उसके  पास से 29 पौवा देशी शराब बरामद किया। 
 


अन्य पोस्ट