रायपुर

बढ़ते अपराध रामनगर में कल धरना प्रदर्शन
27-Aug-2024 4:56 PM
बढ़ते अपराध रामनगर में कल धरना प्रदर्शन

रायपुर, 27 अगस्त। पूर्व विधायक  विकास उपाध्याय ने कहा कि  राजधानी सहित पश्चिम विधानसभा में लगातार हत्या, लूट, डकैती, चोरी, चैन स्नैचिंग सहित जघन्य अपराध चरम सीमा पर है। रामनगर पुलिस चौकी का निर्माण नहीं होने से उसी क्षेत्र में जहाँ पर पुलिस चौकी खुलना था हत्या जैसी घटना घट गई। इसके लिए वर्तमान विधायक जिम्मेदार हैं। कल बुधवार इसके विरोध में कांग्रेस जन  रामनगर कबीर चौक में एकदिवसीय धरना देंगे।
 


अन्य पोस्ट