रायपुर
आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश महामंत्री हाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अगस्त। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी एच सुरेश 1- 2 सितम्बर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।।उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री बहादुर सिंह हाडा राजस्थान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रविन्द्र पुरोहित महाराष्ट्र, राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम पराते तथा पी आर मुरलीधरन भी आ रहे हैं । इस दौरान ये सभी 1 सितंबर को दुर्ग में नलघर के पास लोनिविकांफ्रेंस हाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 2 सितंबर को जगदलपुर में मुरिया सदन धरमपुरा में बस्तर संभाग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
इन सम्मेलनों में राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49(6) को विलोपित करने, केन्द्र के समान केन्द्र के देय तिथि से एरियर सहित महंगाई राहत का राज्य में भुगतान करने,रेल एवम् बस यात्रा किराया में छूट देने, 80 वर्ष के स्थान पर 65 वर्ष की आयु में अतिरिक्त पेंशन में वृद्धि, पेंशनरों को आयकर में राहत, केशलेस चिकित्सा , भारत भ्रमण,एकमात्र संतान विधवा पुत्री को परिवार पेंशन, दैवेभो के सम्पूर्ण सेवा काल की गणना कर पेंशन का लाभ तथा अन्य पेंशनर हितैषी मामलों पर विचार किया जाएगा। यह जानकारी प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा एवम् प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी ने दी है।