रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अगस्त। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने वार्ड 57 के कटोरा तालाब, पेंशनबाड़ा सहित अन्य स्थानों पर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का निरीक्षण किया। उनके साथ जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर एवं स्वसहायता समूह की महिलाएं भी थीं।आयुक्त ने घरों में जाकर नागरिकों से चर्चा कर जानकारी ली। आयुक्त को बताया गया कि वार्ड के लगभग 90 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में घरों से प्रतिदिन नियमित रूप से कचरा कलेक्शन हो रहा है. नागरिकों से घरों से सूखा एवं गीला कचरा पृथक - पृथक लिया जा रहा है।आयुक्त ने नागरिकों से चर्चा कर उन्हें प्रतिदिन गीला एवं सूखा कचरा पृथक करके सफाई मित्र को सफाई वाहन में देने कहा।
फनफिएस्टा गार्डन का भी निरीक्षण किया
इलके बाद आयुक्त ने फनफिएस्टा गार्डन का भी निरीक्षण किया। जहां लान में घास की व्यवस्थित कटाई शीघ्र करने कहा। गार्डन की देखरेख करने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी उपाध्याय एवं वरिष्ठ नागरिकों से गार्डन की व्यवस्था को लेकर चर्चा की। आयुक्त ने गार्डन में पेयजल प्रबंध, सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, प्रसाधन व्यवस्था सुचारु बनाये रखने कहा।