रायपुर
खेल अलंकरण समारोह 29 को तीन वर्ष के खिलाड़ी सम्मानित होंगे
27-Aug-2024 4:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 अगस्त। मेजर ध्यानचंद जयंती पर खेल युवा कल्याण विभाग 29 तारीख को खेल अलंकरण समारोह आयोजित कर रहा है। इसमें वर्ष 2021, 22,23 तीन वर्ष के उत्कृष्ठ खिलाड़ी सम्मानित किए जाएंगे। इनकी सूची कल जारी की जा सकती है। खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि वर्ष 21 से कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश के उत्कृष्ठ खिलाडिय़ों के साथ अन्याय किया। उसने न केवल खिलाडिय़ों की घोषणा की, बल्कि उन्हें सम्मानित भी नहीं किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे