रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अगस्त। राजधानी के कबीरनगर इलाके में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म करता रहा। बाद में युवक ने शादी करने से इंनकार कर दिया। इसकी रिपोर्ट युवती ने कबार नगर थाना में दर्ज कराई है। जिसके बाद से आरोपी युवक फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक घटना 29 नवम्बर 2023 की है। जब आरोपी दिव्यांसु शेखर का परिचय युवती से हुआ था। जिसके बाद दोनों के बीच होती रहती थी। इस दौरान दिव्यांसु ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। सालभर बीत जाने के बाद दिव्यांसु शेखर युवती से शादी करने से मुकर गया। युवती ने इस बात की रिपोर्ट कबीरनगर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ 376-2 एन, 506,323 का अपराध दर्ज किया है। युवती सहित परिजनों से पूछताछ कर युवक की पतासाजी की जा रही है।