रायपुर

गोकुल विहार से 1 पुरुष, 6 युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़ाईं
27-Aug-2024 2:51 PM
गोकुल विहार से 1 पुरुष,  6 युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़ाईं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अगस्त।
टिकरापारा पुलिस ने छापेमारी कर एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रेड में पुलिस ने 6 युवतियों और 1 पुरुष को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। इससे पहले पिछले सप्ताह तेलीबांधा पुलिस ने एक होटल में छापा मार  11 युवतियों और 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया था।

जानकारी के अनुसार, टिकरापारा थाना अंतर्गत जानकी नगर के गोकुल विहार में स्थित एक घर में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। पुलिस को लंबे समय से इसकी सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मकान पर दबिश दी और जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने छापेमारी में घर के अंदर से 6 महिलाओं और 1 पुरुष को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
 


अन्य पोस्ट