रायपुर

फिल्म ए ददा रे 30 से सिनेमाघरों में
26-Aug-2024 4:31 PM
फिल्म ए ददा रे 30 से सिनेमाघरों में

रायपुर, 26 अगस्त। एन. माही फिल्मस प्रोडक्शन के बैनर तले मोहित साहू के निर्देशन में बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म ए ददारे का राजधानी सहित प्रदेशभर के सिनेमाघरों में 30 अगस्त को एक साथ रीलीज किया जा रहा है।  

फिल्म के लेखक, निर्देशक आनन्द दास मानिकपुरी ने बताया कि यह फिल्म सत्य घटना पर आधारित है। इस फिल्म में हॉरर, संस्पेंस, थ्रिल और कॉमेडी का तडक़ा है। 
आज से 40-45 साल पहले मेरी नानी और पिता ने अपने साथ घटित घटना को आपबीती में बताई थी कि किस तरह उनका सामना अलग-अलग रूप से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल में प्रचलित मटिया और रक्सा से हुआ था, उस दौरान उनके मुंह से निकले भय स्वरूप शब्द थे ए ददा रे, जिसे इस्तेमाल करते हुए इस फिल्म का नाम ए ददा रे रखा गया। 

आनन्द दास ने बताया कि इस फिल्म में गांव में प्रचलित चटिया-मटिया और रक्सा की संस्पेंस कहानी, गांव में अप्रत्याशित होने वाली घटना व कॉमेडी के घालमेल इस फिल्म को फूल मनोरंजक बनाता है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार हेमा शुक्ला, पिंकी साहू, विवेक चंद्रा, नवरंग यादव, मनोज यदु, अमनकांत, मुकेश यादव, नीतेश लहरी, विनोद उपाध्या मैडी, नायक, शशांक, मनीषा वर्मा, सत्तू बरेठ, संतोष राठौर, ज्ञानेन्द्र शुक्ला एवं अन्य।
 


अन्य पोस्ट