रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अगस्त। न्यायिक छेत्र में कार्यरत जज एवम जस्टीज समाज के ही अंग हैं वे भी समाज के ही हिस्से है भले वो न्याय करने की जिम्मेदारी लिए हैं,उन्हें भी समाज के कार्यक्रमों में शिरकत करनी चाहिये। उक्त बातें न्यायमूर्ति टी पी शर्मा प्रमुख लोकायुक्त ने सरयूपारीण ब्राम्हण सभा के वरिष्ठों व विशेष उपलब्धि प्राप्त सदस्यों के सम्मान समारोह में कही। न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा कि न्याय की कुर्सी में बैठा व्यक्ति किसी प्रलोभन में नही आता,उसे समाज मे सक्रियता दिखानी चाहिये।
कार्यक्रम राजेश्री महंत डॉ रामसुन्दर दास विशेष अतिथि रहे। अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने अपने दो वर्ष कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में समाज के तीन पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षको का सहस्त्रचन्द्र दर्शन करने पर शारदा प्रशाद तिवारी, टी.डी. त्रिपाठी, रमाकांत शुक्ला का अभिनन्दन किया गया। आचार्य डॉ.दादू भाई त्रिपाठी, यदुवंश मणि त्रिपाठी, मुक्ति नारायण पाण्डेय डॉ. सौरभ कुमार पाण्डेय, रमाकांत मिश्रा, मनोज शुक्ला, डॉ. विकाश द्विवेदी के साथ पत्रकारिता के लिए मोहन तिवारी, अनिरुद्ध दुबे, जे.पि त्रिपाठी, गौरव शुक्ला, अनिल तिवारी, ब्रिजेश द्विवेदी, अभिषेक शुक्ल, कमलकांत शुक्ल आदि का सम्मान किया गया ।


