रायपुर
रात्रि 11:30 बजे महामाया माता और 12 बजे कृष्ण जन्म होगा
26-Aug-2024 4:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 अगस्त। पुरानी बस्ती स्थित राजेश्वरी मठ में रात्रि 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वही कंस के सातवें संतान के रूप में कन्या योगमाया का जन्म हुआ था। योग माया से महामाया स्वरूपा श्री राजराजेश्वरी महामाया माता का जन्म उत्सव रात्रि 11: 30 बजे विशेष श्रृंगार आरती भोग प्रसादी से होगा। राजेश्वरी मठ एवं महामाया मंदिर के न्यासी पं विजय कुमार झा ने बताया है कि मंदिर में रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक जगराता का आयोजन भी किया गया है। इसी प्रकार ठाकुरपारा स्थित दुर्गा माता मंदिर में भी मां भगवती का जन्म उत्सव पूजा अर्चना रात्रि 12 बजे किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे