रायपुर

आठ लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
26-Aug-2024 4:19 PM
आठ लीटर देशी शराब के साथ  दो गिरफ्तार

रायपुर, 26 अगस्त। आरंग पुलिस ने दो बाइक सवारों से 8लीटर देशी शराब जब्त कर गिरफ्तार किया। रविवार को  मुखबीर की सूचना पर ग्राम लखौली डामर प्लांट के पास से बाइक सवार  उमाशंकर बघेल  (23),दादू यादव (30) साकिन पलौद थाना मंदिर हसौद को मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी -04-एनपी -8719 में अवैध रूप से शराब ले जाते पकड़ा। उनसे 48 पौवा देशी मसाला शराब मात्रा   8.640 बल्क लीटर कीमत 5280 रू0 का बरामद कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट में न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है।
 


अन्य पोस्ट