रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अगस्त। किराए के मकान में रहकर बाइक चोरी करने वाले कांटाभांजी निवासी रोहित दुर्गे को गिरफ्तार किया गया ।विजय दास पिता स्व. विष्णु दास 26 वर्ष निवासी नंदन इस्पात सिलतरा रायपुर ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया 02 जुलाई को वह अपने दोस्त कीर्तन को रेल्वे स्टेशन छोडने अपनी होण्डा एक्टिवा कमांक सीजी 04 पी एल 3447 से आया था। दोस्त को छोडकर रात 11बजे वापस अपने घर आ रहा था कि रास्ता भटक कर डब्ल्युआरएस रेल्वे स्टेशन की ओर चला गया था। और अपनी एक्टिवा को डब्ल्युआरएस स्टेशन के पास में खडी कर शौच करने के लिए कुछ दूर गया। जहां कुछ अज्ञात लडके यहां शौच क्यो कर रहे हो कहकर झगडा विवाद करने लगे । इस पर वह अपनी एक्टिवा को वहीं छोडक़र मेन रोड खमतराई ब्रिज के आगे रोड किनारे दुकान के सामने आकर सो गया था। सुबह करीबन 05 बजे वहां पास जाकर देखा तो एक्टिवा वंहा नहीं थी। खमतराई पुलिस धारा 303 (2) बीएनएस दर्ज कर चोर की तलाश में थी।कल मुखबीर की सूचना पर बालाजी चौक आरव्हीएच कालोनी के पास युवक रोहित दुर्गे पिता श्याम दुर्गे 21 साल स्थाई पता कांटाभांजी ओडीसा स्टेशन के पास, हाल बाबू राव गली श्रीनगर सोहन का किराये का मकान खमतराई को हिरासत में लेकर होण्डा एक्टिवा 6 जी कमांक सीजी 04 पी एल 3447 के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर 02 जुलाई की रात को डब्ल्युआरएस स्टेशन के पास से चोरी करना बताया। आरोपी रोहित दुर्गे को दिनांक 25.08.24 को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी गये होण्डा एक्टिवा को जप्त कर कार्यवाही किया गया।