रायपुर
रायपुर, 26 अगस्त। तेलीबांधा इलाके में स्थित मेडलाइफ अस्पताल की पांचवी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर एक 60 साल के मरीज की मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम की है। तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक मरीज ओडिशा के बरगढ़ जिले के ग्राम छिंदईकेला, बरपाली का रहने वाला था। मृतक राम बिस्वाल को उसके परिजन माइग्रेन रोग का इलाज कराने 22 अगस्त को अस्पताल लेकर आए थे। जहां पांचवें मंजिल पर स्थित जनरल वार्ड में भर्ती कराया गया था। रविवार देर शाम को अचानक पांचवें मंजिल की खिडक़ी से संदिग्ध परिस्थिति में वह गिर गया। इस घटना से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। खून से लथपथ मरीज को अंदर ले जाने पर मौजूद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मरीज ने खुदकुशी की है या कोई हादसा है।
हालांकि पुलिस का कहना है कि मरीज ने बिना ग्रिल लगे खिडक़ी से नीचे कूदकर खुदकुशी की है। परिजन अचानक हुए इस घटना से वे सदमें में है।