रायपुर

कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 तक आवेदन
26-Aug-2024 2:21 PM
कृषक रत्न पुरस्कार के  लिए 31 तक आवेदन

रायपुर, 26 अगस्त। डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए कृषकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। आवेदन पत्र संबंधित जिले के उप संचालक   कृषि एवं विकास खण्ड स्तर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से नि:शुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित जिले के उप संचालक कृषि एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते है। आवेदन पत्र के साथ सफलता की कहानी (अधिकतम दो पेज में एवं छायाचित्र/विडियों सी.डी. संलग्न करे) प्रस्तुत करेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नही किया जाएगा। डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार की राशि 2 लाख रूपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। केवल ऐसे कृषक विगत 10 वर्षों से कृषि का कार्य छत्तीसगढ़ क्षेत्र में कर रहे हो एवं छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी हो। इसमें केवल ऐसे कृषक ही सम्मिलित होने के लिए पात्र होंगे। 
 


अन्य पोस्ट