रायपुर
डायल 112 में अनावश्यक कॉल करने वाला पकड़ाया
25-Aug-2024 4:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 अगस्त। डायल 112 में अनावश्यक कॉल करने वाले कॉलर सोनू साहू को पकड़ कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की है। सोनू डायल 112 मे अनुचित शब्दों का प्रयोग कर आपातकालीन सेवा में व्यवधान उत्पन्न करता था । मोबाइल नंबर 90396-30012 के धारक सोनू साहू के द्वारा कॉल कर अनुचित शब्दों का प्रयोग करते हुए कॉल टेकरो को परेशान कर आपातकालीन सेवा में व्यवधान करने की शिकायत पर सोनू साहू पिता फेरहाराम साहू उम्र 34 साल पता सिन्हा किराना स्टोर्स के पास, बारहखोली, गांधीनगर, पंडरी रायपुर के विरूद्ध धारा 170/126,135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे