रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अगस्त। गोंदवारा स्थित प्रकाश एजेंसी एवं महेश्वरी एण्ड कंपनी के गोडाउन का ताला तोडक़र चोरी करने वाले चार में से दो चोर गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दो फरार हैं ।उनसे चोरी का 1 मोबाईल फोन, 43,000/- रूपए नगद जब्त किया गया है।
चौबे कालोनी रायपुर निवासी सिद्वार्थ लुंकड ने आजज रथाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया था। उसकी गोंदवारा में प्रकाश एजेंसी के नाम से फर्म है। जिसमें उसके पिता समेत 3 अन्य पार्टनर हैं। दूसरा एजेंसी एस.बी.एस. ट्रेडिंग कार्पोरेशन है तथा दोनों का एक ही ऑफिस है, जो गोंदवारा में स्थित है। 19 अगस्त की रात करीब 01.30 बजे से 02.00 बजे के मध्य कोई अज्ञात व्यक्ति एजेंसी का शटर उठाकर अंदर प्रवेश कर दराज में रखी नगदी 6,05,000 रूपये (छ:लाख पांच हजार रूपये) को चोरी कर ले गया। इसमें से प्रकाश एजेंसी के 3,35,000 रूपये और एस.बी.एस.ट्रेडिंग कार्पोरेशन एजेंसी का 2,70,000 रूपये हैम।
इसी प्रकार अज्ञात कोई 18-19 अगस्त की दरम्यानी रात्रि विष्णु सोमानी के गोंदवारा स्थित महेश्वरी एण्ड कंपनी के गोडाउन का ताला तोडक़र अंदर प्रवेश कर दराज में रखे नगद 5,000/-रूपये एवं दो नग मोबाईल फोन को चोरी कर ले गया था।खमतराई पुलिस ने धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस टीम को मिली जानकारी पर आरोपी की पहचान बीरगांव उरला निवासी राजू यादव के रूप में कर पकड़ा गया। पकड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना बताया। इस पर एक आरोपी ईतवार सिंह मरकाम उर्फ सूर्या को भी पकड़ा गया। इन्हेंचोरी की 1 मोबाईल फोन तथा नगदी रकम 43,000/- रूपए के साथ गिरफ्तारी दर्ज की।
गिरफ्तार आरोपी: राजू यादव(35) ग्राम मनकी थाना सोमनी जिला राजनांदगांव। ईतवार सिंह मरकाम उर्फ सूर्या (35)ग्राम अमझर थाना पसान जिला कोरबा।