रायपुर
रायपुर, 25 अगस्त। अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के द्वितीय चरण अभियान के तहत शनिवार को जिला फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद एवं समस्त विधायकों को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। तथा समस्त जनप्रतिनिधियों सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी के निज सहायक मनोज शुक्ला, विधायक राजेश मूणत,मोती लाल साहू पुरंदर मिश्रा से प्रतिनिधि मंडल ने आग्रह किया कि माननीय मुख्यमंत्री के नाम कर्मचारी हित को ध्यान में रखते हुए मांगे पूरी कराएं?। प्रतिनिधि मंडल में संभागीय संयोजक चंद्रशेखर तिवारी,जिला संयोजक उमेश मुदलियार स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज पांडे व्याख्याता संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप झा प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेश वाढेर, जिला अध्यक्ष रामचंद टांडी कार्यकारी जिला अध्यक्ष पीतांबर पटेल शिक्षक संघ से सुनील नायक पवन सिंह महासचिव फेडरेशन मो. फिरोज तिलक यादव, मुक्तेश्वर देवांगन, फारूक कादरी, नारायण बाग, मनोज सोना, ललित यादव आदि नेता उपस्थित रहे।