रायपुर

श्रीभक्तांबर स्त्रोत महापाठ का आयोजन
25-Aug-2024 4:43 PM
श्रीभक्तांबर स्त्रोत महापाठ का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अगस्त। 
दिगंबर जैन महिला मंडल एवं कार्यकारिणी द्वारा  शनिवार को जिनालय के मुलनायक आदिनाथ भगवान के समक्ष 12 घंटे का अखंड श्री भक्तांबर स्त्रोत महापाठ का आयोजन किया गया।  

अध्यक्ष श्रीमती सरिता सुनील जैन ने बताया कि 12 घंटे का श्री भक्तांबर स्त्रोत महापाठ का आयोजन किया गया।जिसमे समाज के सभी सदस्य ने सपरिवार उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। आचार्य मानतुंग रचित स्त्रोत की महिमा का गुणगान कर भगवान आदिनाथ की आराधना की। इस दौरान धर्मावलंबियों में भक्ति का खूब रंग चढ़ा और मंदिर परिसर भक्तामर स्त्रोत की मधुर स्वरों लहरों से गूंज उठा। इसके उपरांत रात्रि 8 बजे भगवान आदिनाथ की संगीतमयी आरती उतारी गई।

इस पाठ  में विशेष रूप से सभी संरक्षिका श्रीमती शालिनी जैन,आभा जैन,संध्या जैन (ब्रह्मपुरी),श्रीमती अरुणा जैन गुरुकृपा,विमलादेवी जैन, सचिव सपना संजय जैन, कोषाध्यक्ष रेखा जैन,दीप्ति जैन, शालिनी जैन,  ममता जैन, सुनीता जैन,ज्योति जैन, प्रीति जैन ,सोनम जैन , प्राची जैन, डिंपल जैन,संगीता के साथ पुरुषों ने भी  हिस्सा लिया।
 


अन्य पोस्ट