रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अगस्त। खेल कोटे से उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को शासकीय नौकरी देने राज्य शासन ने कमेटी गठित की है। इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हैं. वन मंत्री केदार कश्यप और खेल मंत्री टंक राम वर्मा समेत जीएडी और खेल युवा कल्याण विभाग के अधिकारी को सदस्य, सचिव बनाए गए हैं। इसका आदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जारी कर दिया है।
बता दें कि 2015 से उत्कृष्ठ खिलाडिय़ों को शासकीय नौकरी नहीं मिली है। पिछले 9 साल से ये खिलाड़ी नौकरी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, राज्यपाल, खेल मंत्री, और खेल विभाग के चक्कर लगाते रहे हैं।अब उत्कृष्ट खिलाड़ी चयन के लिए कमेटी गठित की गई है। सीएम हाउस में कमेटी की बैठक के बाद खिलाडिय़ों की नियुक्ति होगी।
199 खिलाडिय़ों की जारी हो सकती है सूची
मिली जानकारी के अनुसार कमेटी की बैठक में लगभग 199 खिलाडिय़ों की सूची जारी हो सकती है. सरकार के ओर से अनुमोदन होने के बाद राज्य शासन के अधीनस्थ किसी विभाग में उत्कृष्ठ खिलाडिय़ों को नौकरी दी जाएगी. इस मामले में मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा, उत्कृष्ट खिलाडिय़ों की घोषणा जल्द होगी। इन खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी देने कमेटी गठित हुई है।