रायपुर

एकीकृत पेंशन योजना, पेंशनर और सेवारत बंटे
25-Aug-2024 4:40 PM
एकीकृत पेंशन योजना, पेंशनर और सेवारत बंटे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अगस्त। 
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शनिवार को  घोषित 1अप्रैल 2025 से लागू होनेवाली एकीकृत पेंशन योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में रिटायर्ड, और सेवारत कर्मचारियों में मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। पेंशनर जहां राज्य सरकार से तुरंत लागू करने की मांग कर रहे हैं, वहीं सेवारत कर्मचारी इसे धोखा बताते हुए ओपीएस लागू करने पर अड़े हुए हैं। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने इसे कर्मचारियों की भविष्य को आर्थिक सुरक्षा देने वाला निरूपित कर स्वागत किया है। और मुख्यमंत्री से  छत्तीसगढ़ राज्य में भी इसे तुरंत लागू करने  आग्रह किया है।

उन्होंने बताया है कि इस योजना के तहत 10 साल तक सरकारी नौकरी करने वाले को 10 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी और 25 साल नौकरी करने वाले को पूरी पेंशन दी जाएगी। वहीं अगर किसी कर्मचारी की नौकरी के समय मौत हो जाती है तो उसकी पत्नी को 60 प्रतिशत पेंशन दी जाएगी। अगर किसी कर्मचारी ने 25 साल तक काम किया है तो रिटायरमेंट के पहले आखिरी 12 महीने के औसत वेतन का कम से कम 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में मिलेगा। 

सभी एनपीएस वालों को यूपीएस में जाने का विकल्प मिलेगा। सरकार इसके लिए एरियर का भी भुगतान करेगी। जो कर्मचारी 2004 से रिटायर हो चुके हैं उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार ने ये भी कहा कि अगर राज्य की सरकार यूपीएस को लागू करना चाहती हैं तो वो भी इसे लागू कर सकती हैं। 

पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश रायपुर के नेता जे पी मिश्रा, पुरानसिंह पटेल, सुरेश मिश्रा,द्रोपदी यादव, लोचन पाण्डे,अनिल गोल्हानी, बी एस दसमेर, कुन्ती राणा,आर एन टाटी, ओ पी भट्ट,बी के वर्मा, दिनेश उपाध्याय,राकेश जैन, आई सी श्रीवास्तव, प्रदीप सोनी, रमेश नंदे, रणविजय सोनी, आर जी बोहरे, एस  के चिलमवार,बी एल यादव, सी एल चंद्रवंशी, हरेन्द्र चंद्राकर, नरसिंग राम, ओ डी शर्मा, मालिकराम वर्मा, अनिल तिवारी,के जी विसेंट, रामगोपाल श्रीवास्तव, व्ही टी सत्यम,नागेन्द्र सिंह, आर डी झाड़ी, एस एन देहारी, पी एन उडक़ुड़े,   जगदीश कनौजिया, एस के घाटोडे, मो कासिम, आर के नारद आदि ने राज्य सरकार से इसे  तुरंत लागू करने की मांग की है।

पूरे देश में इसका विरोध होगा- झा 
आम आदमी पार्टी कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने यूनिफाइड पेंशन की कड़ी निंदा करते हुए इसे एनपीएस का सहोदर भाई यूपीएस बताया है। देश के मजदूर संगठनों की मांग 1 नवंबर 2004 के पूर्व लागू पुरानी पेंशन योजना यथावत लागू करने की थी?। श्रम मंत्रालय के प्रवक्ता प्रधानमंत्री की चाटुकारिता कर रहे हैं तथा यह पेंशन 1 अप्रैल 2025 से लागू किया जाएगा। एनपीएस में जमा राशि का आधा भाग राज्य सरकार वापस लेकर शेष राशि का 60त्न शेयर बाजार में लगाने के लिए मजबूर करती है। जीवन भर नौकरी करने के बाद हाथ में नगद राशि नहीं मिलता। यूनिफाइड पेंशन में मूल वेतन का 50त्न पेंशन बनाने तथा 10 वर्ष से कम सेवा वाले कर्मचारियों को उसके 12 माह के वेतन का औसत निकालकर पेंशन देने की बात की जा रही है। न्यूनतम पेंशन 10 हजार की बात भी गोलमाल है तथा आगामी आठवें वेतनमान जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावित होना है उसमें बचने के लिए यह योजना बनाई गई है। पुरानी पेंशन में सेवानिवृत कर्मचारियों के अंतिम वेतन का 50त्न पेंशन बनता था। नई योजना में मूल वेतन का 50त्न अर्थात महंगाई भत्ता को पेंशन को गणना करते समय शामिल नहीं किया जाएगा। कुल मिलाकर पुरानी पेंशन योजना लागू न करने के लिए यह यूनिफाइड पेंशन लाया गया है। श्री झा ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि एनपीएस एवं यूपीएस दोनों को तत्काल वापस लिया जाकर सीधे 2004 के पूर्व पुरानी पेंशन योजना को लागू करना चाहिए। दूसरी ओर अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा केन्द्र की यूनिफाइड पेंशन ओपीएस जैसा लाभकारी नहीं है। फेडरेशन पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग पर कायम है। संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव विरेन्द्र दुबे ने कहा कि यूपीएस के प्रावधान का पूरा विवरण आने के बाद ही समीक्षा की जा सकेगी। टीचर एसोसिएशन संजय शर्मा ने कहा कि शिक्षकों को किसी भी योजना का लाभ तभी मिलेगा जब उनकी प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना की जाएगी। सर्व शिक्षक संघ के अध्यक्ष विवेक दुबे ने कहा कि यूपीएस एनपीएस से बेहतर है, लेकिन ओपीएस जैसी नहीं। 


अन्य पोस्ट