रायपुर
गांजा और शराब के साथ तीन गिरफ्तार
25-Aug-2024 2:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अगस्त। शनिवार को शहर के तीन अलग-अलग थाना इलाकों में गांजा, और देशी शराब जब्त कर तीनों लोगों को गिरफ्तार किया गया।
डीडी नगर इलाके के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी-2 निवासी युुवक सर्फुद्दिन शेख (23) के पास से बैग में रखा 7.155 किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया। इसकी कीमत 1.6 लाख रूपए बताई गई है। पुलिस ने 20-बी नार्कोटिक्स एक्ट के तहत युवक को गिरफ्तार कर लिया। इधर, विधानसभा पुलिस ने तर्रा मोड के पास महिला शक्ति उइके (34) को 15 पौव्वा, नेवरा पुलिस ने टंडवा रेल्वे ब्रिज के पास ललित धीवर (32)को 20 पौव्वा देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 34-1, बी आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे