रायपुर

टूटेजा के वकील ने कस्टोडियल रिमांड के वीडियो फुटेज, चोखानी ने टेबलेट मांगा
25-Aug-2024 1:58 PM
टूटेजा के वकील ने कस्टोडियल रिमांड के वीडियो फुटेज, चोखानी ने टेबलेट मांगा

सोनी,सूर्यकांत, विश्नोई ने मांगी जमानत 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अगस्त।
प्रदेश के बहुचर्चित कोयला घोटाला, महादेव सट्टा, कस्टम मिलिंग घोटाले के करीब 12 आरोपियों ने विशेष न्यायालय में याचिकाएं लगाई हैं। इनमें से पांच आरोपियों ने जमानत मांगी हैं। शेष सात याचिकाएं प्रथम दृष्टया अजीबोंगरीब नजर आते हैं। वहीं पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा के वकील ने कस्टोडियल रिमांड की वीडियो फुटेज के लिए आवेदन लगाया है। इसी तरह से सुरेश चोखानी ने बिना इंटरनेट का टेबलेट मुहैय्या कराने की मांग की है। नितिश दीवान ने अपनी वकील के साथ खड़े होकर बहस करने की अनुमति मांगी है। 

जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। विशेष ईडी  कोर्ट में उपस्थित होने के लिए जमानती वारंट जारी हुआ है । कोयला घोटाले मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय और आरपी सिंह समेत अन्य के खिलाफ जमानती वारंट जारी हुआ है।सभी को 24 सितंबर तक या उससे पहले उपस्थित होने कहा गया ।पूर्व में भी कोर्ट में उपस्थित होने के लिए दो बार सभी को समंस हो चुका है। श्वष्ठ की विशेष कोर्ट ने  जमानती वारंट जारी किया है।

कस्टम मिलिंग घोटाला मामले के आरोपी पूर्व मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी ने ईडी कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। कोर्ट ने 31 अगस्त तक ईडी को जवाब देने के लिए समय दिया है। वह अभी ईडी की न्यायिक रिमांड में रायपुर जेल में बंद है।  कोयला घोटाले मामले के आरोपी सूर्यकांत तिवारी और निलंबित आईएएस समीर विश्नोई ने जमानत याचिका लगाई है। यह दूसरी बार लगाई है।कोर्ट ने 31 अगस्त को सुनवाई करने की तारीख तय की है।पूर्व में दो बार दोनो की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है ।

महादेव ऐप मामले के आरोपी प्रशांत बागड़ी ने कोर्ट से ईडी द्वारा दाखिल सप्लीमेंट्री चालान में से नाम हटाने का आवेदन  लगाया है। ईडी कोर्ट ने 31 अगस्त को सुनवाई की तिथि दी है।कोयला घोटाले मामले के गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा के वकील ने भी आवेदन लगाया है। ईडी की कस्टोडीयल रिमांड के दौरान के सीसीटीवी फुटेज की मांग की है।
महादेव ऐप के आरोपी नीतीश दीवान ने जमानत मांगी है।वकील के साथ में कोर्ट में बहस करने की अनुमति  मांगी है। इसके लिए ईडी कोर्ट ने 28, 31 अगस्त सुनवाई की तारीख  तय की है।


अन्य पोस्ट