रायपुर

दहीहांडी फोडऩे पर मिलेंगे 7.51 लाख
24-Aug-2024 5:11 PM
दहीहांडी फोडऩे पर मिलेंगे 7.51 लाख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अगस्त।
गुढिय़ारी में इस वर्ष भी सार्वजनिक दहीदांडी उत्सव समिति एवं श्रीहनुमान मंदिर ट्रस्ट के विशेष सहयोन से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मंगलवार को शाम 4 बजे से दहीहांडी उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमे छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड तथा ओड़ीसा एवं अन्य राज्यों से भी गोविंदा टोलियाँ हिस्सा लेने आ रही हैं।

आयोजन समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल, सह संयोजक हेमेंद्र साहू ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रतियोगिता कीविजेता टोली को पुरस्कार स्वरूप 751000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। और हांडी फोडऩे का प्रयास करने वाली शेष गोविंदा टोलियों को सांत्वना राशि 11000 रुपए दिए जाएंगे।  सह-संयोजक हेमेन्ट साहू ने बताया कि अभी तक रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाँव की 20 टोलियों समेत महिला टोलियों ने पंजीयन कराया है। 


अन्य पोस्ट