रायपुर
250 से अधिक चाकूबाजों, बदमाशों की थानों में हुई परेड
24-Aug-2024 5:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 अगस्त। थाना प्रभारियों ने अपने - अपने थाना क्षेत्रों के 250 से अधिक चाकूबाजों, गुण्डा/निगरानी बदमाशों सहित अपराधिक तत्वों को थानों में तलब कर उनकी परेड ली । सभी को समझाईश दी गई कि वे अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें। पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो वे तत्काल उपस्थित होवें तथा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें। इसके तहत 15 चाकूबाजों, गुण्डा/निगरानी बदमाशों सहित अपराधिक तत्वों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे