रायपुर

10 स्थानों पर फास्ट ईव्ही चार्जिंग स्टेशन शीघ्र
24-Aug-2024 5:07 PM
10 स्थानों पर फास्ट ईव्ही चार्जिंग स्टेशन शीघ्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अगस्त।
रायपुर निगम  देश का पहला ऐसा नगरीय निकाय क्षेत्र बन गया है। जहां पीपीपी मोड पर पीएसयू पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग इंडियन आयल कार्पोरेशन की सहभागिता से फास्ट ईव्ही चार्जिंग स्टेशन पर तेज गति से कार्य किया जा रहा है।  निगम द्वारा 10 विभिन्न पार्किंग क्षेत्र में फास्ट ईव्ही चार्जिंग स्टेशन शीघ्र स्थापित कर दिये जायेंगे। जिसमें नागरिकों को 2 व्हीलर और 4 व्हीलर वाहनों की फास्ट चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। 

इस कार्य को टाटा एवं एथर पॉवर जैसी कंपनियों की सहभागिता से करवाया जा रहा है। इससे नागरिको को तेज गति से 2 व्हीलर और 4 व्हीलर वाहनों की चार्जिंग की सुविधा शहर में विभिन्न स्थानों पर प्राप्त हो सकेगी।  निगम आयुक्त  अबिनाष मिश्रा ने  प्रस्तावित फास्ट ईव्ही चार्जिंग स्टेशन के स्थल निरीक्षण किया। 

यहां यह उल्लेखनीय है कि राजधानी शहर के 4 स्थानों नगर निगम मुख्यालय भवन पार्किंग स्थल, अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड भाठागांव, कलेक्टोरेट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग, जयस्तंभ चौक के समीप पुराना बस स्टैण्ड मल्टीलेवल पार्किंग में फास्ट 4 व्हीलर ईव्ही चार्जिंग स्टेशन का संचालन किया जा रहा है। उक्त ईव्ही चार्जिंग स्टेशन में  अप्रैल से जुलाई  तक कुल 3499.17 युनिट बिजली खपत हुई है। 10 रू. 50 पैसा प्रति युनिट की आय नगर निगम रायपुर को उक्त ईव्ही चार्जिंग स्टेशन संचालन के माध्यम से हो रही है। प्रत्येक माह अधिक वाहन ईव्ही चार्जिंग स्टेशन में आने से बिजली खपत में लगभग 30 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की जा रही है।
 


अन्य पोस्ट