रायपुर

26 को पूरे प्रदेश में मांस- मदिरा बेचने पर रोक
24-Aug-2024 4:45 PM
26 को पूरे प्रदेश में मांस-  मदिरा बेचने पर रोक

रायपुर 24 अगस्त। नगरीय प्रशासन विभाग ने 26 अगस्त जन्माष्टमी के दिन मांस मटन और वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने  शुष्क दिवस घोषित किया है। ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के अवसर पर यह निर्णय लिया गया है।जिसके तहत राज्य भर में मदिरा की बिक्री और परोसने पर प्रतिबंध रहेगा।

आबकारी विभाग के जारी आदेश के अनुसार,  जिलों में स्थित देशी और विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेंट-बार, होटल-बार, क्लब आदि प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहेंगे। किसी भी प्रकार की शराब की बिक्री या परोसने की अनुमति नहीं होगी, चाहे वह लाइसेंसी प्रतिष्ठान हो या गैर-लाइसेंसीकृत स्थल। सभी कलेक्टर, एसपी और आबकारी विभाग से निगरानी करने कहा है ।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशानुसार  निगम ने शहर में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। सोमवार  को किसी भी दुकान में मांस - मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस - मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी।

  जोन स्वास्थ्य अधिकारी,  जोन स्वच्छता निरीक्षक मांस- मटन के की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे।


अन्य पोस्ट