रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अगस्त। समता कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं मंदिर परिसर में 26 अगस्त सोमवार को जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्री राधा-कृष्ण का सोमवार की सुबह 9 बजे दुग्ध अभिषेक किया जाएगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अध्यक्ष घनश्याम पोद्दार , शिव सिंघानिया, प्रकाश अग्रवाल, रमाशंकर पांडे, सत्येंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस धार्मिक पर्व को यादगार बनाने के लिए इस वर्ष विशेष तैयारियां की जा रही हैं। कोलकाता के हुनरमंद कारीगरों द्वारा प्रतिमा एवं संपूर्ण मंदिर परिसर की सजावट की जा रही है । जन्माष्टमी पर्व पर सुबह 9 बजे से 101 किलो दूध से भगवान कृष्ण का अभिषेक किया जाएगा। वही दोपहर 12 बजे से श्रृंगार भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। शाम 4 बजे मंदिर प्रांगण में श्री कृष्ण की झांकी दर्शन प्रारंभ हो जाएगा। अर्ध रात्रि में भगवान का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 27 अगस्त को दोपहर एक बजे से रानी सती दादी का मंगल पाठ प्रारंभ होगा। प्रसादी वितरण भंडारा का भी आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर सचिव रजनीश तिवारी, सत्येंद्र अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल , बाबूलाल शर्मा, भरत अग्रवाल , सुशील टावरी, सुरेश बधान, अशोक मालू , नवरंग लाल कछुआल, योगराज चांडक, सुभाष अग्रवाल संतोष बजाज, सुमित मूंदड़ा, मुरारी लाल अग्रवाल, मधुसूदन बंसल, नरेश अग्रवाल, आदी शामिल होंगे।