रायपुर
सूक्तसारिका का विमोचन
24-Aug-2024 4:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 अगस्त। विधायक गुरु खुशवन्त ने सूक्तसारिका नामक पुस्तक का विमोचन किया । गर्ल्स कालेज के सहायक प्राध्यापक डा. सत्येन्दु शर्मा की इस मौलिक कृति में ऋषियों के पद-चिह्नों का अनुकरण करते हुए हिन्दी अनुवाद सहित सत्य, बह्म, अग्नि, वायु, मन आदि सूक्तों के साथ अनेक देवताओं की स्तुति संस्कृत भाषा में लिखी गई है । इस अवसर पर डा. बी.पी. कश्यप, डा. डी.के. मस्ता, डा.राघवेन्द्र शर्मा, डा.हेमन्त शर्मा, डा. जे.एस. विरदी, डा. कर्मिष्ठ संभरकर आदि मौजूद रहे। पुस्तक के आवरण पृष्ठ के चित्रकार हरीश जग्गी ने विधायक का आभार व्यक्त किया ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे