रायपुर
सरयूपारीण ब्राह्मण सभा का सम्मान समारोह कल
24-Aug-2024 4:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 अगस्त। सरयूपारिण ब्राम्हण सभा ने कल रविवार संध्या 6 बजे सरयूपारीण सभा भवन संजय नगर में अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया है।
कार्यक्रम रिटायर्ड न्यायमूर्ति टी पी शर्मा मुख्य अतिथि, एवं राजेश्री महंत डॉ रामसुन्दर दास (पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष गो सेवा आयोग) विशेष अतिथि होंगे।
कार्यक्रम में समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक शारदा प्रसाद तिवारी टी डी त्रिपाठी रमाकांत शुक्ला के सहस्त्र चंद्र दर्शन करने पर समाज अभिनंदन किया जायगा। साथ ही संस्कृत वेद वेदांत व ज्योतिषी सर्वश्री डॉ दादु भाई त्रिपाठी,आचार्य यदुवंशमणी त्रिपाठी,आचार्य मुक्तिनारायन पांडे , डॉ सौरव मिश्रा अधिवक्ता रमाकांत मिश्रा अधिवक्ता एवम सामाजिक क्षेत्र में मनोज शुक्ला, पत्रकारिता अनिरुद्ध दुबे,के पी शुक्ला,आदि का सम्मान किया जायेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे